करगाहर रोहतास /Etv News 24
नगर पंचायत गठन को लेकर विवाद गहरायाकरगहर पंचायत को नगर पंचायत का स्वरूप देने के प्रस्तावित प्रारूप को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। विकासशील इंसान पार्टी के रोहतास जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी विवेक सिंह कुशवाहा उर्फ धर्मेन्द्र ने बुधवार को करगहर बीडीओ से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई और आवेदन सौंपा।
विवेक कुशवाहा का कहना है कि 2011 की जनगणना के अनुसार करगहर पंचायत की आबादी 12,136 है, जो नगर पंचायत के लिए निर्धारित मानक से अधिक है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब करगहर पंचायत खुद नगर पंचायत बनने की पात्रता रखती है, तो दूसरे पंचायतों के कृषि प्रधान गांवों को इसमें क्यों जोड़ा जा रहा है?उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित प्रारूप में कई कृषि प्रधान क्षेत्रों को शामिल किया जा रहा है, जबकि नजदीकी गैर-कृषि क्षेत्रों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने आबादी, भौगोलिक स्थिति और क्षेत्र की वास्तविक प्रकृति के आधार पर संतुलित प्रारूप तैयार करने की मांग की।
विवेक कुशवाहा ने कहा—“गलत प्रारूप किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि करगहर की जनता के अधिकार और संतुलित विकास की लड़ाई है।”उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। मौके पर लाल बाबू जय प्रकाश गुप्ता दीपक रंजन वर्मा मोहन यादव धनंजय पांडेय गौतम सागर विनय कुशवाहा जयहिंद सिंह मुकेश कुशवाहा डॉ जयगोपाल सिंह राजेश कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।




