आरा बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
आरा में रविवार को हथियार बंद बदमाशों ने झंडोत्तोलन में भाग लेकर घर लौट रहे एक शिक्षक को गोली मार दी और फरार हो गए।

घायल शिक्षक 45 वर्षीय योगेन्द्र प्रसाद बहोरनपुर थाना के दामोदरपुर गांव निवासी शिवरतन प्रसाद साह के पुत्र है।

गोली कनपट्टी के आसपास लगी है। इसके बाद इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया।

चमरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।रविवार को गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल में आयोजित झंडोत्तोलन में भाग लेने गए थे।

इस दौरान स्कूल से घर लौटते समय बहोरनपुर बांध सड़क पर बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।

मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर फरार बताए जाते है।



