प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना आधा दर्जन जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से जख्मी को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान जितेंद्र दास, रितेश कुमार विकास कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरी ओर अन्य जख्मी की पहचान गांव के ही दीपक देवी बैद्यनाथ दास व गोविंद कुमार के रूप में की गई जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहम्मद हैदर ने दी।



