प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के वासुदेवपुर पंचायत अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के सम ऐप कल्याणपुर से समस्तीपुर की ओर जा रही एक ट्रक यूपी 51एटी 1725 की चपेट में आने से एक स्थानीय युवक गंभीर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया जाम लगभग 1 घंटा से अधिक रहा। जख्मी की पहचान गांव के ही मोहम्मद हामिद के 34 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सिद्धू गंभीर जख्मी हुए। पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। पंचायत के उप मुखिया श्यामसुंदर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस बल व पदाधिकारी के समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जख्मी के इलाज के लिए कुछ सहायता राशि दी गई। घटना मंगलवार की रात की बताई गई है। ट्रक को पुलिस ने जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक का उपचालक पटना सलेमपुर के शैलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया । जिसे बुधवार को इलाज करा कर जख्मी के घर लौटने के बाद पुलिस पूछताछ कर अग्रसर करवाई करने की बात बताई।



