कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
नगर पंचायत चुनाव में उप मुख्य पार्षद पद के लिए विभा देवी ने शहर के विभिन्न वार्डों में मंगलवार की देर शाम जनसंपर्क अभियान चलाया.डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा.इसे देख शहर के विभिन्न वार्डों के खासकर महिलाओं और बुजुर्गो में प्रत्याशी के प्रति विशेष भरोसा देखा गया.इस दौरान पूर्व उपचेयरमैन सह उप मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवार विभा देवी ने अपने अपार समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसैलाब नगर के विभिन्न वार्डों में पिछले ढाई सालों के दौरान किए गये विकास कार्य का परिणाम है.उन्होंने पिछले कार्यकाल के दौरान किए गये विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर शहर की जनता उन्हें दुबारा सेवा करने का मौका देती है तो पूरी पारदर्शिता के साथ सड़क और बुनियादी ढांचा, स्वच्छता और जल-निकासी और शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में बेहतर कार्य किए जायेंगे।नगर पंचायत के हर एक जनता की आवाज पूरी बुलंदी के साथ सदन के समक्ष रखूंगी और उनकी समस्याओं को पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पादन करने की कोशिश करुंगी।जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता चुनमुन पाण्डेय ने कहा कि अगर इस चुनाव में नगरवासियों का पूर्ण समर्थन रहा तो बोर्ड की पहली बैठक में फूटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन निर्माण व सम्मान के साथ व्यवसाय करने का अधिकार दिलाना और होल्डिंग टैक्स में कटौती पर विचार किया जायेगा.उन्होंने 28 जून को इवीएम के क्रमांक संख्या पांच पर कुल्हाड़ी का बटन दबाकर अपने उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।



