सदन की सशक्त आवाज बताकर हो रहा प्रचार,महिलाओं और बुजुर्गों में दिखा भरोसा
चुनाव चिन्ह ‘टमटम’ के साथ घर-घर पहुंचा संदेश
चंदीप गुप्ता बोले,सादगी,ईमानदारी और अनुभव की होगी जीत
कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
नगर पंचायत चुनाव में मुख्य पार्षद पद के लिए चंदीप गुप्ता की पत्नी बिना कुमारी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।उन्हें एक सशक्त और सरल छवि वाली प्रत्याशी के रूप में पेश किया जा रहा है,इससे उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है.डोर-टू-डोर जनसंपर्क में प्रचार दल मतदाताओं को बिना कुमारी की शिक्षित,सादगीपूर्ण और मिलनसार छवि से अवगत करा रहे हैं.इस दौरान चेयरमैन प्रत्याशी बिना कुमारी ने कहा कि पिछले दस सालों के दौरान नगरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सका है.उन्होंने अपने घोषणापत्र के माध्यम से मतदाताओं से अपील किया कि अगर शहर की जनता उन्हें सेवा करने का मौका देती है,तो निश्चित रूप से पूरी पारदर्शिता और जनता की सहभागिता से नगर क्षेत्र का संपूर्ण विकास किया जायेगा।उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जल-निकासी,सड़क और बुनियादी ढांचा,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.चुनाव चिन्ह टमटम आवंटित होने के बाद प्रचार अभियान और भी सक्रिय हो गया है।समर्थक लोगों से अपील कर रहे हैं कि ईवीएम में क्रमांक 05 पर टमटम का बटन दबाकर बिना कुमारी को भारी मतों से विजयी बनाएं.जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे चंदीप गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव ईमानदारी,सादगी और अनुभव की जीत का प्रतीक होगा.उन्होंने जनता से अपील किया कि वे ऐसे प्रतिनिधि को चुनें जो हर परिस्थिति में उनकी आवाज बनकर सदन में मजबूती से उनकी समस्याएं उठाए।अभियान के दौरान खासकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों में प्रत्याशी के प्रति विशेष भरोसा देखा गया.लोगों ने विश्वास जताया कि बिना कुमारी के नेतृत्व में नगर सरकार को नई दिशा मिलेगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।



