सासाराम रोहतास/Etv News 24
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की बैठक सासाराम कुशवाहा सभा भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा ने किया संचालन एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आलोक पासवान ने किया।
बैठक में पार्टी सुप्रीमो श्री मुकेश सहनी के 25 अप्रैल को डिहरी (रोहतास) स्थित बुद्ध विहार होटल में प्रस्तावित आगमन को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों तथा संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों और कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया। सभी ने सामूहिक प्रयास से आयोजन को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में वीआईपी के राष्ट्रीय सलाहकार चंद्रदेव बिंद, जिला प्रभारी नगीना बिंद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रवंशी रामलाल बिंद महेंद्र बिंद संजय बिंद रामजगी चौधरी ईश्वरचंद कुशवाहा श्रीराम चौधरी सत्येंद्र यादव सैयद अली अंसारी हरेराम बिंद दिनेश चौधरी मंटू बिंद विकाश बिंद विमल बिंद युवराज चौधरी लालाबाबू चौधरी उपाध्या बिंद सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



