सासाराम/रोहतास/Etv News 24
होली के मद्देनजर दिल्ली, हरियाणा व यूपी से ट्रेनों के जरिए शराब की खेप लाने वाले धंधेबाजों की खैर नहीं है। शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी व उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर तथा उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद की संयुक्त प्रयास से ऑपरेशन सतर्क अभियान चलाया जा रहा हैं। होली के मद्देनजर दिल्ली, हरियाणा व यूपी से ट्रेनों के जरिए शराब की खेप लाने वाले धंधेबाजों की खैर नहीं है। शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी व उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सासाराम आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार की और से ट्रेनों की गहन चेकिंग व सक्रिय शराब धंधेबाजों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया गए जिसके दौरान गाड़ी स. 12312 डाउन के नेताजी एक्सप्रेस के A1 कोच से प्रवीण कुमार सिंह नाम के अंतराज्यीय तस्कर को पकड़ा गया जिनके पास जिनके पास इंपोर्टेड शराब के बड़ी खेप पाया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार से ऊपर हैं। प्रवीण आरा के निवासी बताए जा रहे ।



