प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष सहित चार जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि ज़ख्मियों की पहचान इलाज के दौरान लदौरा गांव के 70 वर्षीय चंचल शाह के पुत्र बीरबल साह, बखरी गांव आर एन राय के पुत्र 52 वर्षीय एस एस राय ,जितवारिया गांव के सुबोध कुमार गिरी की पुत्री 22 वर्षीय कनिका कुमारी, व सड़क दुर्घटना में वास्तु विहार समस्तीपुर के महेंद्र प्रसाद रजक के पुत्र 31 वर्षीय राजीव कुमार शामिल है आगे प्रभारी ने बताया कि कनिका कुमारी को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।



