करगहर /रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत खराड़ी चौक के समीप गुरुवार को एक गाय ने स्कूटी सवार बुज़ुर्ग पर अचानक हमला कर दिया । इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे स्थानीय लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिलारी निवासी 55 वर्षीय राम राज साह सासाराम से अपने गांव जा रहे थे । खराड़ी चौक पर जैसे ही वे स्कूटी से बरांव जहानाबाद पथ में मुड़े कि कि सड़क किनारे खड़ी एक गाय ने उन पर अचानक हमला कर दिया । इस घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है ।



