प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर अंतर्गत चांनधरपुर में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर गांव के ही पूर्व पक्ष अध्यक्ष राम विनय सिंह के पुत्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को विपक्षियों के द्वारा चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया!परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में मुन्ना सिंह को भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने जख्मी को खतरे से बाहर बताया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही धर्मनाथ सिंह उर्फ बबलू कुणाल सिंह व अभय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया।जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों की गिरफ्तार से पूछताछ की जा रही है। अन्य और तीन नामजद सहित पांच अज्ञात की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है!अज्ञातों की पहचान की जा रही है! जख्मी प्रभात सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा दिए गए!आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई जारी है।इस घटना को लेकर गांव में भय का माहौल बना हुआ है।पुलिस गांव पर पैनी नजर रखे हुए हैं!जो आगे किसी प्रकार की घटना नहीं हो!



