कोचस रोहतास/ Etv News 24 /रमेश पांडेय
कोचस नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के मतदाता सूची में भारी पैमाने पर हुई हेर-फेर मामले में अनुमंडल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।इसकी जानकारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि गत 11 अप्रैल को नगरपालिका आम नामावली के प्रारूप का प्रकाशन किया गया था.इसमें बीएलओ की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर हुई हेर-फेर की शिकायत मतदाताओं ने अधिकारियों से की।इस दौरान मतदाताओं ने आरोप लगाया कि बीएलओ ने जानबूझकर नये वोटर लिस्ट में दर्जनों मतदाताओं का नाम कई वार्डों में एक साथ जोड़ा है, तो किसी वार्ड के सैकड़ों मतदाताओं का नाम उस वार्ड की सूची से गायब कर दिया है।इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाई गयी,जो आवंटित वार्ड की मतदाता सूची का सत्यापन कर रही है।एसडीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जायेंगे।



