करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत करुप महादलित टोला के बधार में शुक्रवार को गहरे पानी में डुबने से कृषि समन्वयक की पत्नी की मौत हो गई । इस आशय की जानकारी मुखिया वरुण सिंह ने दी ।उन्होंने बताया कि करुप टोला निवासी कृषि समन्वयक सत्य नारायण पासी की 50 वर्षीया पत्नी रीता देवी गांव के बधार में मवेशियों के लिए घास लाने गई थी । वापसी के दौरान आहर के तटबंधों से गुजरने के दौरान पैर फिसला गया। जिससे वह गहरे पानी में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेतों में काम करने के दौरान दूर से महिला को पानी गिरते देख उस दौड़े पानी में ढूंढने का काफी प्रयास किया गया। एक घंटे बाद महिला को पानी से बाहर निकला गया। जिसे नीजी अस्पताल लाया गया। जहां जांचोपरांत चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।



