प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के डरौरी गोविंद वारी टोले में पत्नी ने पति को मारपीट कर अस्पताल भेजा। जख्मी गांव के ही नागेंद्र तिवारी के पुत्र अभिषेक कुमार तिवारी बताए गए हैं सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए 27 वर्षीय अभिषेक को सदर अस्पताल रेफर किया। ग्रामीणों का कहना है कि कैसी कलयुगी पत्नी है जो पति को मार मार कर गंभीर जख्मी कर दिया।



