प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
जीएमआरडी कालेज मोहनपुर, समस्तीपुर में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर (2024-28) विज्ञान संकाय के छात्रों का प्रेरण बैठक संपन्न हुआ। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित करना था। इसी सत्र के कला संकाय की प्रेरण बैठक आगामी 11 एवं 13 फरवरी 2025 को आहूत है। छात्रों की इस बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी शिक्षकों ने जहां प्रधानाचार्य की इस विशेष अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की वहीं छात्रों को उनके अध्ययन में हरेक तरह से मदद करने की बात कही। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि अगर वे उन्हें वर्ग संचालित करने के लिए खोजेंगे तो उन्हें अतिशय खुशी मिलेगी। वे छात्रों को रिसर्च एवं इनोवेशन में भी तत्परता से मदद करेंगे। प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ) कुशेश्वर यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की उनकी मेसिव गैदरिंग को देख कर वे अत्यंत ही खुश हैं और इसी तादाद में वे वर्ग में उनकी उपस्थिति भी चाहते हैं। आगे उन्होंने ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा ।*अत्त दीपो भव”* अर्थात अपना दीपक स्वयं बनो। हमारे विद्वान शिक्षक गण आप के मदद के लिए सदा तत्पर हैं लेकिन सतत् मिहनत तो आप को ही करनी होगी। विद्या की महत्ता को बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस मनुष्य के पास विद्या नहीं है उसके पास ज्ञान,शील, गुण, धर्म कुछ भी नहीं होता है और ऐसा मनुष्य इस पृथ्वी पर भार स्वरूप बिना सिंग एवं बिना पूंछ वाले पशु के सामन विचरण करता है। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में प्रतियोगिता परीक्षाओं के मद्देनजर उनके लिए अलग से वर्ग आयोजित किये जाएंगे। अतः सभी छात्र नियमित रूप से वर्ग में उपस्थित हों क्योंकि इस महाविद्यालय में उन्हें एक ही साथ अध्ययन की सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अंत में 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता को रेखांकित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि कम उपस्थिति वाले बच्चे आंतरिक परीक्षा से वंचित कर दिये जाएंगे। सत्र का समापन छात्रों के बीच उनका पहचान पत्र वितरित करते हुए किया गया।



