प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के जनार्दनपुर गांव के समीप रविवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायल युवक का पहचान पुरुषोत्तमपुर पंचायत के बखरी गांव निवासी श्याम राय का 24 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि घायल युवक के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



