करगहर रोहतास/Etv News 24
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिभियां में लिपिक के साथ तीन शिक्षकों द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में सोमवार को प्रभारी बीईओ मनोज कुमार राम ने मामले जांच की उन्होंने बताया कि लिपिक और तीनों शिक्षकों से घटना की जानकारी ली गई । इस संबंध में लिपिक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया गया कि प्रबंध कार्यकारिणी समिति बिना बैठक बुलाए ही विभिन्न मदों से 40 लाख रुपए की राशि निकासी की गई है । विद्यालय का संयुक्त बैंक खाता संचालन प्रधानाध्यापक और वरीय शिक्षक द्वारा किए जाने का प्रावधान है लेकिन कनीय शिक्षक द्वारा खाता का संचालन किया । जिसमें व्यापक पैमाने पर अनियमितता की गई है । गलत रूप से राशि निकासी कर गबन करने का विरोध किया तो तीनों शिक्षकों ने उनके साथ मारपीट की । बीडीओ ने बताया कि अन्य शिक्षकों ने पूछताछ के दौरान मारपीट की पुष्टि की ।उन्होंने बताया कि विद्यालय में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।थाना में दर्ज एफआईआर के आलोक में अनुसंधान कर्ता एस आई अभिषेक कुमार मामले की जांच की । उन्होंने लिपिक ,शिक्षकों और छात्रों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है । मारपीट के मामले में कार्रवाई की जाएगी ।



