कोचस रोहतास/ Etv News 24
रोहतास जिले के कोचस प्रखंड अन्तर्गत नरवर पंचायत स्थित भगीरथा गांव से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन दुखद खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के गेटअप में सजे छह वर्षीय बालक (आर्यन) ने गले में पहनी मोतियों की माला का एक मोती निगल लिया। हालत नाजुक होने पर परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान नन्हे बालक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मोहनीया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव निवासी विमलेश यादव पिछले करीब पांच वर्षों से अपने परिवार के साथ कोचस में रहकर मशरूम उत्पादन का कार्य करते है। विमलेश के दो बेटियों से छोटा आर्यन परिवार का इकलौता बेटा था।




