प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर : मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम द्वारा समस्तीपुर जिले से 20 एसआई का मधुबनी और 23 एसआई का दरभंगा जिले में ट्रांसफर किया गया है। वहीं दरभंगा से 32 एसआई का समस्तीपुर जिले में पदस्थापन किया गया है। इसके अलावे मधुबनी से 11 एसआई का समस्तीपुर जिले में पदस्थापन किया गया है। समस्तीपुर से ट्रांसफर होने वाली सूची में कई थानाध्यक्ष भी शामिल है।इसमें सरायरंजन थानाध्यक्ष, वैनी थानाध्यक्ष, महिला थानाध्यक्ष, एससी-एसटी थानाध्यक्ष, ताजपुर थानाध्यक्ष, शिवाजीनगर थानाध्यक्ष, हलई थानाध्यक्ष बंगरा थानाध्यक्ष, मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष, अंगारघाट थानाध्यक्ष सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण हुआ है। क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की आहूत बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में यह स्थानांतरण किया गया है।यह स्थानांतरण जिनका संबंधित जिले में सेवा अवधि दिनांक 30 जून 2025 तक 5 वर्ष से अधिक और 8 वर्ष से कम हो चुकी है को देखते हुए की गई है। इस आदेश के तहत दरभंगा एवं मधुबनी जिलों में कार्यरत एसआई को समस्तीपुर स्थानांतरित किया गया है, वहीं समस्तीपुर के एसआई को अन्य जिलों में भेजा गया है। सात एसआई को एक अगस्त 2025 से विरमित किया जाएगा, जबकि अन्य सभी स्थानांतरित एसआई को आदेश निर्गत होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपने नवपदस्थापन स्थल पर योगदान देने की शर्त पर विरमित किया जाएगा।



