करगहर रोहतास/Etv News 24
एस एन कॉलेज खैरा में माई भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में दिनांक 11 से 13 जुलाई 2025 तक तीन दिवसीय आवासीय फ्यूचर यूथ लिडेर्स बूट कैंप का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ आजरा परवीन ने किया ।छात्रों संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में प्रतिभाशाली छात्रों की कमी नहीं है । उन्हें प्रशिक्षण , उत्साह और कार्यक्रमों के माध्यम से प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम विगत 11 से 13 जुलाई तक आयोजित किया गया ।आयोजित किया गया । जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के आठ स्वयंसेवकों दानिश अली, आरीफ़ मंसूरी, प्रिया कुमारी, अनिशा कुमारी, धीरज कुमार, बादल कुमार, करिश्मा कुमारी, शिल्पी कुमारी आदि ने भाग लिया । शिविर के समूह परिचर्चा में शिल्पी कुमारी ने प्रथम एवं धीरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा बादल कुमार के नेतृत्व में एक अन्य समूह प्रतिस्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कियामौके पर शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी डॉ० राजेश्वर प्रसाद , कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो० राकेश रौशन , प्रो० श्याम नन्दन प्रसाद, प्रो० विकास कुमार, प्रो० संतोष कुमार, डॉ० राजेश कुमार विश्वकर्मा, प्रो. पारुल कुमारी, डॉ० उमेश कुमार वर्मा, डॉ० तपसी कुमार, डॉ० जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ० आरती कुमारी, डॉ० अनिमेष शेखर, डॉ० राजेश प्रसाद , राधेश्याम सिंह, अंबुज कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, अजीत कुमार पटेल, अखिलेश प्रसाद, अमलेश कुमार शर्मा, राकेश सिंह, चितरंजन कुमार, पीयूष कुमार, सौरभ कुमार, मनीष कुमार, रीता देवी, बिरेन्द्र बैठा आदि शामिल थे।



