प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चकमेहसी कोठी गांव से 15 लीटर देसी शराब के साथ 1किलो यूरिया बरामद करते हुए दो कारोबारी गांव के ही बासु महतो के पुत्र रिंकू महतो भाई कप्पल महतो को गिरफ्तार कर मध्य निषेध के तहत प्राथमिक की दर्ज कर उस्ताद न्यायालय भेजा गया। उक्त आशय की जानकारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही थाने से अवर निरीक्षक शेखर सुमन को पुलिस बल के साथ भेजा गया था।



