प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन महिला पुरुष जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान डढ़िया गांव के 38 वर्षीय अमरजीत कुमार दूसरे भाई 40 वर्षीय अजीत कुमार दोनों के पिता अनिल कुमार राय गुलाब टोल के मुगल राय पत्नी 55 वर्षीय अमोनिया देवी, पुत्र 26 वर्षीय चंदन कुमार व 18 वर्षीय प्रमोद कुमार शामिल है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



