करगहर रोहतास/Etv News 24
स्थानीय बाजार में बुधवार की देर शाम स्नेहा हत्या कांड की निष्पक्ष जांच और वाराणसी पुलिस की कार्य शैली के विरुद्ध कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।मार्च में शामिल महेन्द्र गुप्ता, सुशील मिश्र,जग नारायण गुप्ता,फेकु सेठ, इस्तियाक आलम,श्री राम राम,मुसा अंसारी, अशोक पासवान, सरफुद्दीन आलम,राजू गुप्ता आदि ने बताया कि वाराणसी के एक निजी हॉस्टल में नीट परीक्षाओं की तैयारी कर रही सासाराम की बेटी की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश की पुलिस आत्महत्या का रूप देकर मामले को रफा दफा करना चाहती है । जो पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है । हत्या के मामले को मनगढ़ंत बना कर आत्महत्या साबित करने के विरुद्ध कैंडल मार्च का आयोजन किया गया है । उन्होंने कहा बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरोध सख्त कार्रवाई की जाए ।



