करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड परिसर के समीप महादलित बस्ती में मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर मकान कब्जा करने के विरुद्ध महादलितों ने प्रखंड कार्यालय के सामने में जमकर हंगामा किया ।इस संबंध में बिरजू डोम, छेदी डोम , राजेंद्र डोम , राजकुमार डोम , विदेशी डोम , विजय डोम , बाबू चंद डोम ने बताया कि वर्ष 1995 में कुछ लोगों द्वारा महादलित को बहला फुसलाकर तथा व्याज पर कुछ राशि देकर उनकी जमीन बेंचने का दबाव देकर जबरन रजिस्ट्री करा लिया । उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पर सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण कराया गया है । उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में यहां आयोजित जनता दरबार में तत्कालीन जिलाधिकारी के सामने उन्होंने अपनी समस्या बताई जिसके आलोक में उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्देश दिया कि उक्त भूमि का नामांतरण न करें तथा महादलित कि उक्त भूमि उन्हें वापस करने की कार्रवाई करें । इस कार्रवाई के विरुद्ध महादलितों की 8 डिसमिल भूमि बैनामा केवाला लेने वाले मंगल चौधरी ने न्यायालय में याचिका दायर किया । इस बीच एक दर्जन लोगों द्वारा महादलित की खरीदी गई भूमि पर दखल कब्जा कर लिया । लेकिन मंगल चौधरी न्यायालय के आदेश की प्रतीक्षा करते रहे । उन्हें जब न्यायालय द्वारा दखल का आदेश मिला तो वे उक्त भूमि पर काबिज होने के लिए पहुंचे थे।इस संबंध में अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि महादलितों की उक्त भूमि खतियानी है । जिसके आलोक में न्यायालय द्वारा यह निर्णय दिया गया है । महादलितों को बंदोबस्त की गई भूमि को नहीं बचा जा सकता है । उन्होंने बताया कि महादलितों और मंगल चौधरी के कागजातों की जांच की जा रही है ।



