प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र गध गाढ़ा गांव के राम सहनी के घर से पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए कारोबारी को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की बात अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताई। पुलिस छापेमारी को लेकर मुक्तापुर भागीरथपुर नगर निगम क्षेत्र में हड़कम पर देखा गया। श्री झा ने बताया कि थानाक्षेत्र में देसी शराब बनाने वालो की खैर नहीं होगी लगातार अभी छापेमारी चलेगी।



