प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के 20 सूत्री सभागार में प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में 20 सूत्री क्रियान्वयन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआती दौड़ में पूर्व की बैठक मे लिए गए प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के अलावे जन वितरण प्रणाली की दुकान पर बोर्ड लगाने एवं सूचना पथ पर सभी जगह प्रदर्शित होने पर चर्चा की गई। आंगनबाड़ी केदो सही समय से संचालन की वितरण में पारदर्शिता पर कई सदस्यों ने सवाल उठाए। कल्याणपुर चौक, बिरसिंहपुर चौक पर हल्की बारिश में जल जमाव को लेकर काफी शोर शराबा करते हुए कई सदस्यों ने कहा कि इसका निदान अभिलंब होना चाहिए लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना के अलावा रोजी-रोटी चलने वाले दुकानदारों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है छात्रों को विद्यालय जाने में काफी कठिनाई हो रही है यही हर कल्याणपुर चौक मंजिल मुबारक जाने वाली सड़क के फुलहारा ठाकुरबाड़ी के समीप से लेकर गांव में आगे तक जल निकासी का व्यवस्था की मांग कई सदस्यों ने की, मांग करने वालों में सदन के सदस्य मुखिया सामंत कुमार ज्योति शंकर सांसद प्रतिनिधि केसरी कुमार मेहता आदि शामिल थे।चकमेहसी क्षेत्र में बिजली की पोल लगाने कृषि फीडर लगाने के संबंध में जोरदार चर्चा हुई। हजपुरवा मैं पावर ग्रिड के साथ-साथ खेल मैदान का निर्माण पर चर्चा हुई। नल जल के संबंध में भी कई सदस्यों ने चर्चा की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार अंचल पदाधिकारी शशि रंजन मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार भगत विद्युत विभाग के कुणाल कुमार स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहम्मद हैदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार, पशुपालन विभाग की ओर से आंगनवाड़ी शिक्षा विभाग आपूर्ति विभाग की ओर से अधिकारी मौजूद थे। सदस्यों क्या कहना था कि प्रखंड के दोनों थाना के किसी भी पदाधिकारी ने बैठक में भाग नहीं लिये जो विधि व्यवस्था के संबंध काफी शिथिलता जता रही।



