प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना अंतर्गत मालीनगर गांव स्थित स्टेट बैंक के सीएसपी काउंटर से दो दिन पूर्व लूट व गोलीबारी के घटना के बाद संचालक मनीष कुमार को गोली मारने मामले में संचालक मनीष के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें एक लाख बीस हजार रुपए लूट के अलावा चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध आवेदन दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। फिलवक्त पुलिस द्वारा जांच में तेजी होने की बात बताते हुए कुछ भी बताने से इनकार किया है।वही चकमेहसी थाना प्रभारी ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिए जाने का भी दावा किया है।पुलीस का बताना है कि अपराधियों के द्वारा लुट में उपयोग किया गया बाइक एक सप्ताह पुर्व वैशाली जिले से चोरी की गई थी। हालांकि सीएसपी संचालक के परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उनका बताना है कि पूर्व में भी दो बार लूट मामले में पुलिस द्वारा 1 साल से लीपापोती की गई है ।लेकिन अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।



