प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत अंतर्गत जगदीश पारण गांव में खाना बनाने के क्रम में आग लगने से पांच घर पूर्ण रूपेण जल के राख हो गए। वहीं दूसरी ओर चार घर आंशिक जले। इस संबंध में मुखिया पति डॉ पंकज सहनी ने बताया कि मंगलवार की शाम अचानक खाना बनाने के क्रम में आग लगी घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अग्नि पीड़ित में स्वर्गीय केश्वर दास के पुत्र माधो दास, रंजन दास की पत्नी पिंकी देवी माधो दास के पुत्र टुनटुन दास, स्वर्गीय गूगल दास के पुत्र संदीप कुमार दास स्वर्गीय माधो दास के पुत्र मखन कुमार शामिल है,वही आंशिक रूप से घर जलने वालों की पहचान मक्खनकुमार ,मिथिलेश सहनी, पंकज सहनी, विकास सहनी का घर आंशिक रूप से जला है। अंचल पदाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि आग लगने की सूचना पर हल्का कर्मचारी को जायजा के लिए भेजा गया है। प्रतिवेदन आने के बाद आपदा से मिलने वाली राशि का चेक प्रदान किया जाएगा। अंचल कार्यालय से पन्नी भेजी गई है। मुखिया की ओर से राहत सामग्री खाने पीने की देने की बात बताई गई है।



