करगहर रोहतास/Etv News 24
करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पडवलिया निवासी 40 वर्षीय किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की देर रात उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के समीप उस समय घटी जब ट्रेन कछवां नदी से गुजर रही थी । घटना की जानकारी मिर्जापुर जीआरपी ने रोहतास पुलिस को दी।पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करगहर के पडवलिया निवासी राजेंद्र सिंह का 40 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह परिवार व गांव के अन्य लोगों के साथ कुंभ में स्नान करने के लिए गए थे । स्नान कर सभी एक स्पेशल ट्रेन से लौट रहे थे । इस बीच ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से उन्हें काफी गर्मी महसूस होने लगी । तब वे परिवार से यह कहकर की आगे खिड़की के पास खड़ा हो रहे हैं कह कर दरवाजे पर पहुंच गए । अचानक ट्रेन की बोगी में अफरा तफरी मच गई । दरवाजे की ओर से लोग बोगी के बीच में आने के लिए धक्का मुक्की करने लगे । तभी किसी ने कहा कि भीड़ की वजह से तीन लोग ट्रेन से नीचे गिर गए हैं । घटना के दौरान ट्रेन कछवां नदी से गुजर रही थी ।अनिल कुमार सिंह के साथ कुंभ स्नान करने गए लोगों ने उनकी खोज शुरू कर दी लेकिन वे ट्रेन की बोगी में कहीं नहीं मिले । तब उन्हें एहसास हो गया कि ट्रेन से नीचे गिरने वालों में उनका साथी अनिल कुमार सिंह भी हैं । सभी लोग अगले स्टेशन पर उतरकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी ।
इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक अनिल सिंह की पहचान की । जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मिर्जापुर भेज दिया है।घटना की जानकारी जैसे ही करगहर थाना क्षेत्र के पडवलिया में पहुंची गांव में कोहराम मच गया । मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जो एक दूसरे से घटना के बारे में पूछते नजर आए । वहीं दूसरी ओर करगहर प्रखंड के कृषि विभाग में किसान सलाहकार के पद पर कार्यरत अनिल कुमार सिंह की मौत की खबर पर विभाग में मातमी सन्नाटा छा गया ।



