प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर, थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के जटमलपुर महादेव स्थान मंदिर के समीप पुलिया पर देर शाम दरभंगा की ओर से आ रही अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मददसे से इलाज के लिए दरभंगा जिला के हनुमान नगर पीएचसी लेजाया गया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डाक्टर ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । लेजाने के दौरान एक युवक की रास्ते में मौत हो गई वहीं एक घायल बताया गया है। मृतक युवक का पहचान बरहेता गांव निवासी मनु मंडल का 24 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वही दूसरे घायल की पहचान जटमल पुर गांव के शिव चंद्र राय का पुत्र 23 वर्षीय रूपेश कुमार उर्फ जहीर खान के रूप में पहचान हुआ है।



