प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
भारतीय जनता पार्टी कल्याणपुर उत्तरी मंडल अंतर्गत ध्रुवगामा शक्ति केंद्र स्थित श्री राकेश कुमार (गुड्डू महात्मा ) के आवासीय परिसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल के सम्मानित मंडल अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने की । आज के समर्पण दिवस के प्रभारी श्री श्याम नारायण शर्मा जी थे। मौके पर उपस्थित भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं ने प्रखर राष्ट्रवादी एवं मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके आदर्शों पर चलते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया । धन्यवाद ज्ञापन मुन्ना सिंह जी के द्वारा किया गया।



