प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर मध्य मंडल के बूथ संख्या 27 पर एकात्म मानव दर्शन व अंत्योदय के विचार से करोड़ों कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, कल्याणपुर मध्य के अध्यक्ष अरुण सहनी,भाजपा के वरिष्ठ नेत्री श्रीमती अनामिका देवी, रामतीरथ चौधरी,नित्यानंद त्रिवेदी, राजीव ठाकुर, अखिलेश ठाकुर,दिपक गुप्ता, सुदेश कुशवाहा, भाजपा के युवा नेता अंकित कुमार त्रिवेदी, रंजीत कुमार, उमाशंकर ठाकुर, कल्याणपुर दक्षिणी के पुर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप सहनी,ने दीप जला कर किया।मौके पर भाजपा कल्याणपुर मध्य अध्यक्ष अरुण सहनी , रामदुलार महतो, भुषण सहनी, शंकर सहनी,नीतेश कुमार, अमित कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भुषण शर्मा ने किया।कार्यक्रम का संचालन चकमेंहसी पंचायत के निवासी एवं भाजपा के युवा नेता अंकित कुमार त्रिवेदी ने किया।



