कैमूर बिहार/Etv News 24/ मुख्य संपादक एस आलम
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कैमूर जिला अंतर्गत भ्रमण किया गया। अपने दौरे के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा धार्मिक, विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भाग लेते हुए आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया गया।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री पहड़िया पंचायत स्थित मुंडेश्वरी धर्मशाला के समीप बने हेलीपैड पर पहुंचें। इसके उपरांत वे माँ मुंडेश्वरी धाम जाकर माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना किये तथा राज्य एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।माँ मुंडेश्वरी धाम से प्रस्थान कर माननीय मुख्यमंत्री सहयोग शिविर एवं सभा स्थल पहुंचें, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित लगभग 196 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। साथ ही सहयोग शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि के चेक भी वितरित किया।कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री आम नागरिकों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं से सीधे रूबरू हुए। यह जनसंवाद कार्यक्रम शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।जिला प्रशासन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कार्यक्रम संचालन से संबंधित सभी तैयारियों का पुख्ता इंतजाम किया गया था।



