तिलौथू रोहतास Etv News 24
प्रखंड अवस्थित तिलौथू शिशु मंदिर कैंपस में संचालित सरस्वती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र जो कि 01 जुलाई 2007 से संचालित है। केंद्र द्वारा द्वारा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक समूह में 15 महिलाओं को जो कि छः महिने का कोर्स है सिलाई सिखाया जाता है। एक वर्ष में दो समूह का प्रशिक्षण होता है। लगातार चलने वाले इस केन्द्र में अबतक 600 बहनें प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। सभी अपने परिवार को समृद्ध बनाने में सहायक हैं। प्रशिक्षिका उत्तम देवी मनोयोग पूर्वक इस केन्द्र संचालित कर रही है। प्रशिक्षित सभी बहनों को प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिससे रोजगार प्राप्त करने में सुविधा होती है।आज विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा एवं प्रशिक्षिका द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य जंगलेश प्रसाद चौरसिया भी उपस्थित हुए। प्रमाण पत्र रिती कुमारी, संजना कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं अंजलि देवी को दिया गया। महिला सशक्तिकरण के लिए यह प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। प्रति दिन दो घंटे निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।



