प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के एस0 एस0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,मुक्तापुर से अवकाश प्राप्त पूर्व प्रधानाध्यापक मोबिनुद्दीन अंसारी जी का असामायिक इंतकाल हृदय गति रुक जाने से उनके पैतृक निवास उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर गांव में हो गयी। ये विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में एक फरवरी 1980 से_30 सितंबर 1993 तक प्रधानाध्यापक रहे। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरे विद्यालय में शोक की लहर फैल गई। प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी शिक्षक शिक्षिका छात्राएं ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वरीय प्रार्थना की। वहीं दूसरी ओर प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल कल्याणपुर बिरसिंहपुर प्लस टू उच्च विद्यालय कल्याणपुर में भी प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।



