प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के स्थानीय चौक पर मंगलवार को सीओ शशि रंजन प्रभारी थाना अध्यक्ष दीपक झा एस आई सुमन कुमार एस आई ललु प्रसाद मल्लहा के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल की निगरानी में बोलडोजर चला कर सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाया गया। जिससे काफी देर के लिए स्थानीय दुकानदारों के बीच अफरा तफरी का मौहल बना रहा । बताते चले कि पहले सड़क की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर प्राय दुर्घटना होती थी।इस संबंध सीओ ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर सभी चौक चौराहों पर लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चला कर जगह-जगह सड़क किनारे अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।अभियान नियुक्त पुलिस पदाधिकारी के देख रेख में विभिन्न चौक चौराहे को मुक्त कराना है। वही प्रखंड क्षेत्र में कई चौक चौराहे पर दुकानदारों के द्वारा स्वयं दुकान को हटाने में जुट गए हैं जिससे आवाजाही करने वाले वाहन चालकों में खुशी देखी जा रही है।



