अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों और चुनावी समीकरण के आधार पर चर्चा को तैयार सपा
कांग्रेस की 130 सीटों की सूची के बाद सपा ने रखा अपना प्रस्ताव, 2027 चुनाव को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तथा सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत तेज होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को प्रदेश की 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है। खास बात यह है कि सपा केवल इन 26 सीटों तक ही बातचीत सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि अन्य सीटों पर भी स्थानीय राजनीतिक समीकरण और संभावित प्रत्याशियों की स्थिति के आधार पर कांग्रेस के साथ चर्चा करने को तैयार है।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की ओर से पहले 130 विधानसभा सीटों की सूची समाजवादी पार्टी को सौंपी गई थी। इसके बाद सपा ने अपने स्तर पर सीटों का आकलन करते हुए कांग्रेस के सामने 26 सीटों का प्रस्ताव रखा है। साथ ही संकेत दिया है कि जिन अन्य सीटों पर कांग्रेस मजबूत दावेदारी पेश करेगी, वहां प्रत्याशियों की स्थिति और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखकर बातचीत आगे बढ़ाई जा सकती है।
सपा की ओर से प्रस्तावित 26 विधानसभा सीटें
रामपुर खास
फरेंदा
मथुरा
खेरागढ़
जगदीशपुर
किदवई नगर
बागपत
मोदीनगर
हापुड़
जेवर
स्याना
खुर्जा
खैर
इगलास
मांट
आगरा उत्तर
फतेहपुर सीकरी
बिलग्राम-मल्लावां
गोविंद नगर
नानपारा
गोरखपुर शहर
खजनी
पडरौना
फाजिलनगर
पिंडरा
वाराणसी कैंट
राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि कांग्रेस इन प्रस्तावित सीटों पर क्या रुख अपनाती है और शेष सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच किस तरह सहमति बनती है। हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर अभी किसी औपचारिक समझौते की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों दलों की बातचीत उत्तर प्रदेश की सियासत में गठबंधन की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट कर सकती है।




