प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त शिकायत आवेदन जिला पदाधिकारी सहित महामहिम को भेजा है। शिकायत पत्र में शिकायतकर्ता ने वर्णन किया है कि गोविंदपुर खजूरी पंचायत सरकार भवन बनने को लेकर पंचायत स्थित छटियारी पोखर श्मशान घाट का अंचल पदाधिकारी के द्वारा एन ओ सी दिया गया है । लोगों का कहना है कि सैकड़ो वर्ष से उक्त स्थल पर कई गांव के लोग शव जलाने आते हैं पंचायत सरकार भवन बनने से श्मशान घाट का अस्तित्व मिट जाएगा। संवेदक द्वारा शुक्रवार को जेसीबी से उक्त स्थल को समतल कराई जा रही थी जिसमें शब के सैकड़ो हड्डियां निकली। इससे आम जनता में काफी आक्रोश पनप रहा, आक्रोशित लोगों ने जेसीबी लाने का विरोध किया। इसको लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन महामहिम राज्यपाल आयुक्त दरभंगा प्रमंडल अंचल पदाधिकारी कल्याणपुर को शमशान के अस्तित्व को बचाने के लिए गुहार लगाई है।



