करगहर रोहतास /Etv News 24
सासाराम चौसा पथ में डिभियां गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला सहित तीन बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए । जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के परानडीहरा निवासी अनूप कुमार और रुपैठा निवासी संदीप कुमार बाइक से करगहर की ओर जा रहे थे । इस बीच डिभियां गांव के समीप देव खैरा निवासी सुदामा चौधरी की 60 वर्षीय पत्नी कस्तूरी देवी सड़क पार कर रही थी । बाइक को अपनी ओर आते देख महिला पीछे हटने लगी तथा बाइक के करीब आते ही वह आगे बढ़ गई । फल स्वरुप बाइक सवार अनियंत्रित होकर महिला से टकरा गया । जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है ।



