प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजना से मंजिल मुबारक चौक तक ग्रामीण कालीकरण रोड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप शिव मंदिर के सामने बड़े गड्ढे हैं। सड़क से आवाजाही करने वाले साइकिल सवार बाइक सवार चलने वाली वाहन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इतना ही नहीं कई लोग इस सड़क पर चोटिल भी हो गए हैं। चोटिल वालों में पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार उर्फ राजा मनोज साह राकेश कुमार साह ग्रामीण चिकित्सक डॉक्टर फारूक राजकुमार राय आदि शामिल है। बता दे की 18 महीने पूर्व बनी सड़क पर गड्ढा बना। 3 दिन पूर्व सड़क के दोनों किनारे जगह-जगह पैच लगाए गए वो भी धंस गए हैं। स्थानीय लोगों ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अभिलंब सड़क मरम्मत की मांग जाताई है।



