तिलौथू रोहतास/Etv News 24
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राधा शांता कॉलेज, तिलौथू में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थी एवं आमजन के पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार सिंह द्वारा पौधारोपण कर किया गया | इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय में सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए | कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक अनुज सिंह, डॉक्टर रिनी चौधरी ,डॉ मनोज सिंह ,प्रखर मेधावी डॉक्टर सुनीता सिंह, एवं एनसीसी के सूबेदार रमेश बत्रा , एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।कॉलेज के परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए |सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया | प्रार्चाय डाॅक्टर अशोक कुमार सिंह विद्यार्थियों से अपील की पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहे।




