तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के तत्वाधान में राधा शांता कॉलेज तिलौथू रोहतास के परिसर में दिनांक 30 मई से 08 जून 2026 तक चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC – Xll कैंप के आज सातवें दिन अनेक प्रकार का प्रशिक्षण हुआ ।जिसमें सर्वप्रथम सुबह सभी एनसीसी कैडेट्स को पीटी करवाया गया। इसके बाद पी आई स्टाफ के द्वारा सभी कैडेट्स को फायर एंड मूव कैप्सूल के विषय पर बहुत सारे जानकारियां दिया गया, जैसे कि उन्होंने बताया कि एनसीसी और सेना में यह क्षेत्र बैटल ड्रिल का सबसे बेसिक तरीका है हिंदी में इसे हम गोली और चाल भी कर सकते हैं। आज DTO सासाराम के इंचार्ज मोटर बाइकल इंस्पेक्टर के के त्रिपाठी एवं उनके टीम के द्वारा सभी कैडेट्स को क्लास लेकर यातायात के विभिन्न साधन के बारे में विस्तार पूर्वक तरह-तरह की जानकारियां दिए एवं उनके नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित किए। साथ ही साथ थल सेना कैंप के लिए भी कैडेट्स के साथ मैप रीडिंग, हेल्थ और हाइजीन एवं जजिंग डिस्टेस की तैयारी भी की गई।ANO सचिदानंद कुमार एवं अनुज कुमार के द्वारा सभी कैडेट्स को क्लास लेकर पब्लिक स्पीकिंग के माध्यम से भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में एवं बॉर्डर और तटीय क्षेत्र के बारे में बहुत सारे बातें को विस्तार पूर्वक अनेक गतिविधियां को बताएं। साथ ही संध्या में पि आई स्टाफ के द्वारा गेम में टग ऑफ वार का फाइनल गेम कराया गया एवं और भी तरह-तरह का खेलों का अभ्यास कराया गया। साथ ही शाम में कैडेटों को बिहार के कलचर की प्रैक्टिस कल्चर प्रोग्राम के माध्यम से कराई गई ,जिसमें बहुत सारे छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये। इस मौके पर कैंप का जायजा लेते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक ने बताये कि आज के प्रशिक्षण शिविर में DTO सासाराम के टीम ने सभी एनसीसी कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दिया है जिनसे उनका मनोबल बहुत ऊंचा हुआ है ,और सभी एनसीसी कैडेट्स उनके सभी गतिविधियों को बहुत ही ध्यान से देख रहे थे और समझ रहे थे। इस मौके पर 13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के सभी ANO, पी आई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ के साथ साथ कॉलेज के प्राचार्य महोदय एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।



