तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू और सरैया को जोड़ने वाला मुख्य सड़क जिस पर पुलिया का निर्माण हो रहा है, ठेकेदार के द्वारा किसी तरह की कोई बैरिकेटिंग नही की गई है। न ही कोई डायवर्सन करके रास्ता निकाला गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।जब यह पुलिया को तोड़ा जा रहा था तब मुस्लिम समुदाय के ईद-अल-अदहा पर्व था।दोनों गाँव के लोग एक दूसरे गांव के नजदीकी मस्जिदों में नमाज अदा करने जाते हैं।इस बात की जानकारी बीडीओ एवं अमझोर थानाध्यक्ष,को विशेष रूप से दी गई थी।उन्हों ने स्थल निरीक्षण के बाद यह बताया था कि आज यानी उस दिन एक पैदल और मोटिसाइकिल से आने जाने वाले लोगों के लिए रास्ता बनाएगा।लेकिन ठीकेदार ने पदाधिकारी को भी झांसे में रखा।और अपनी मनमानी करते हुए रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया।अब कोई कितना भी बोले अब होना क्या है।एवं तो प्रशासन के पास कोई विकल्प है न ठीकेदार के पास।बस जनता रहे बेहाल। आम जनों द्वारा बीडीओ एवं पुलिस प्रशासन के भी मिली भगत का आरोप लगाया जा रहा है।



