प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के लोग प्रचंड गर्मी को लेकर काफी परेशान है वहीं दूसरी ओर सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय कल्याणपुर अधीनस्थ की जा रही विद्युत आपूर्ति में लो वोल्टेज को लेकर नल जल की मोटर घर के मोटर पंखा विद्युत की खेल मिचौली से दिन रात परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं गांव घर के चापाकल अधिकतर पीएचडी विभाग से गाड़े गए खराब पड़े हैं व पानी नहीं देते हैं। बार-बार विभागीय कार्यपालक अभियंता सहायक अभियंता कनीये अभियंता का ध्यान आकृष्ट करने के बावजूद भी चापाकल नहीं बनाई जा रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार से शिकायत की उन्होंने बताया कि विभागीय पदाधिकारी सहित जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया। वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग के मानव बलों सहित कनीये अभियंता ने बताया कि भीषण गर्मी को लेकर अर्थिंग के कारण वोल्टेज को है उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि जहां-जहां ट्रांसफार्मर गाड़े हैं वहां अर्थिंग के नजदीक पानी का पटवन करें अर्थिंग मजबूत होगी तो वोल्टेज हाई होगा। जब तक बरसात नहीं गिरेगी तब तक विद्युत की समस्या बनी रहेगी। रात को भी लोग भीषण गर्मी को लेकर देर रात तक सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं सबसे अधिक मात्राओं के किशोर बच्चे गर्मी को लेकर काफी परेशान कर रहे हैं। अधिकतर लोग दिनभर बड़े-बड़े पेड़ के नीचे धूप गुजार रहे हैं इससे उनको राहत मिलती है। रात के अंधेरे में पेड़ के नीचे विषैला का डर रहता।



