तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
सीमा गुप्ता मनचंदा की प्रेरणादायक पुस्तक द राइड इन्वर्ड पर एक विचार उत्तेजक चर्चा का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम आरंभ महाविद्यालय का प्रार्चाय डॉक्टर अशोक कुमार सिंह किया|एनसीसी पदाधिकारी , शिक्षक गण एवं एनसीसी कैडेट्स भाग लिया |कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रार्चाय ने की और मंच का संचालन डॉक्टर सुनीता सिंह ने किया| प्रार्चाय डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने बालिकाओं मनचंदा का कर संबोधित किया है यानि बालिकाओं को अपने इच्छा के अनुसार कार्य करने को कहा| किताब से प्रेरणा लेकर बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए कहा | कर्नल पीके तक्षक ने किताब का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा की यात्रा अपनी मन के भीतर भी होता है | बाहरी यात्रा के साथ आंतरिक यात्राएं भी चलाते रहती है| कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए डॉक्टर अंजु तिवारी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को पाने लिए संघर्ष कर आगे बढे | डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने किताब के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं की क्षमता संघर्ष उपलब्धियां का उत्सव भी है यह किताब | कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए प्रखर मेधावी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण को इस किताब में विस्तार से दर्शाया गया है| अनुज कुमार सिंह ने लेखिका के बारे में विस्तार से वर्णन किया और बालिकाओं को प्रेरणा स्रोत बताएं इस किताब को ।कार्यक्रम का समापन करते हुए डॉक्टर रिनी चौधरी ने इस किताब के नए आयामों से परिचित कराया और कहा कि सफर केवल रास्तों का नहीं होता सफर स्वयं को पहचानने का भी होता है| इस प्रकार सीमा गुप्ता मनचंदा की किताब द राइड इन्वर्ड और नारी सशक्तिकरण पर एक सफल आयोजन किया गया।



