तिलौथू रोहतास/Etv News 24
राधा शांता कॉलेज तिलौथू रोहतास के प्रांगण में 30 मई से 08 जून 2026 तक चल रहे 13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC Xll कैंप के आज आठवें दिन अनेक प्रकार का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम सुबह सभी एनसीसी कैडेट्स को पी आई स्टाफ के द्वारा पिटी करवाने के बाद क्लास लेकर सिटिंग ऑफ मैप फाइंडिंग नॉर्थ और फाइंडिंग ऑन पोजीशन के बारे में बहुत सारे बातें को बताए गए एवं तरह-तरह का उदाहरण देकर समझाएं ।आज एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गया जी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश सह पत्नी संग इस प्रशिक्षण शिविर आगमन हुआ। इनकी आगवानी कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक ने किए।सर्वप्रथम उन्हें एनसीसी कैडेट्स के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य महोदय के द्वारा उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी एनसीसी कैडेट्स से रु बरु होते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम अपने आप को किस तरह से फिट रख सकते हैं एवं आगे हम अपने आप को किश ओर ले जा सकते हैं इसके लिए प्रेरित किए साथ ही कहे कि हम अपने आप को आत्मनिर्भर कैसे बनना है। इसके साथ ही उन्होंने सभी एनसीसी कैडेट्स को मोटिवेट करते हुए SD कैडेट्स के बीच कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें से कुछ कैडेट्स सलेक्ट हुए जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही साथ उन्होंने इस कैंप के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एनसीसी कैडेट्स में SD से SUO कौशल कुमार,SW से UO अंजली सिंह, PI से डी के वर्मा, ANO से अजीत कुमार सिंह के साथ साथ सिविल से सत्यनारायण गुप्ता को मूमेंटो देकर सम्मानित किए। पी स्टाफ के द्वारा संध्या में तरह-तरह के खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें बहुत सारे कैडेट्स ने हिस्सा लिया ।ANO एवं GCI के द्वारा रात्रि में कल्चर प्रोग्राम का प्रेक्टिस भी कराया गया जिसमें बहुत सारे कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बटालियन के कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक ने बताएं कि सभी बच्चे बहुत ही अच्छे तरीके से सभी प्रशिक्षक को प्राप्त कर रहे हैं साथ ही साथ खासकर फायरिंग का अभ्यास भी बड़े ही उत्साह के साथ कर रहे हैं जिससे उन्हें आगे बड़े-बड़े कैंप में काफी सहायता मिलेगी। आज ब्रिगेडियर साहब की अगवानी से सभी बच्चों के हौसले और भी बुलंद हुए हैं।इस मौके पर 13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के समस्त ANO, PI स्टाफ एवं सिविल स्टाफ के साथ साथ कॉलेज के प्राचार्य महोदय एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।




