प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड में विशेष विकास शिविर की तैयारी के क्रम में पंचायत स्तरीय सभी टीमों के साथ इलेक्शन की तरह पंचायत वाइज टीम का गठन व उसका मिलान शालिग्राम महाविद्यालय ध्रुवगामा में पूरी टीम में मिलान किया गया।सभी टीमों को इस शिविर के बारे में विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। निर्देश दिया गया व समय से टोला में भ्रमण कर योजनाओं से वंचित परिवारों को योजना से आच्छादित करने हेतु फार्म जेनरेशन व उसका निष्पादन की विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय को रिपोर्ट करने के बारे में निर्देशित किया गया।शिविर प्रभारी के साथ उस टीम के सभी मेंबर उपस्थित रहे।जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने दी।



