प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर टांडा चौक स्थित दो ज्वेलर्स की दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान का शटर और गोदरेज को तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपए के जेवर की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले को लेकर दुकानदार लदौरा गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे ।बुधवार की सुबह दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली। दुकान पर जब पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ ओर शटर कांटा हुआ पाया गया। दुकान के अंदर जांच पड़ताल के दौरान नगद 3 लाख सहित 2: 25 भर चांदी ,2 भर सोना, एवं 1 किलो चांदी का पुराना ज्वेलर्स सहित लाखों रुपए की सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है ।वही थोड़ी दूर पर मुकेश कुमार के ज्वेलर्स दुकान में शटर को तोड़कर चोरों ने चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें 15 भर चांदी, 150 ग्राम सोना 700 गारम पुराना जवेलस चोरी होने की बात पीड़ित दुकानदार ने बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल से आधा किलोमीटर की दुरी पर लावारिस हालत में ज्वेलर्स वाली डिब्बा सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना का दरोगा सुमन कुमार एवं अभिजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच धटना की छानबीन में जुट गए हैं। वही प्रेरित दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी के इल्जाम लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है ।वहीं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दुकान द्वारा आवेदन मिला है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।



