करगहर रोहतास/Etv News 24
जदयू नेता बद्री भगत ने अपने पूरे टीम के साथ इस्तीफा दे दिया उन्होंने खुद फेसबुक के माध्यम से है जानकारी दिया उन्होंने इस तरह से अपनी दुख जताया कि आज मुझे सन् 1994 से कुर्मी महा चेतना रैली से लेकर आज तक मैं हमेशा पार्टी के लिए काम किया और माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विश्वास किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं विजय कुमार चौधरी के आश्वासन पर लगातार 6 महीने से क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया और दिनांक 03.10.25 को माननीय मुख्यमंत्री जी ने मिलने के लिए भी बुलाया और प्रदेश अध्यक्ष से बोले कि इनका नाम लिख लीजिए इनको चुनाव लड़ाना है,लेकिन इसके बावजूद भी टिकट न मिलने से मुझे लगता है कि मेरा योगदान और समर्पण को नजर अंदाज किया गया है और हृदय पर घात करने के बराबर है।उन्होंने अपने 3,875 सक्रिय सदस्यों एवं अपने हजारों समर्थकों के साथ जदयू के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हुं।



