प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुरदरियापार वार्ड 6 निवासी व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर के अधिवक्ता स्वर्गीय बिंदेश्वर चौधरी के पुत्र अरुण कुमार चौधरी के घर अज्ञात चोरों ने चारदीवारी के माध्यम से घर में घुसकर ताला तोड़कर घर में रखें सामानों को चुरा कर लेकर फरार हो गए। घटना 24 मई की रात की बताई गई है। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर 25 मई को जब मैं घर पहुंचा देख सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है।घर में रखें नगदी₹5000 चार बेडशीट 2 चांदी के बर्तन तांबे के बर्तन चुराकर चोर फरार हो गए। थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए अधिवक्ता ने न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि आलोक में अग्रतर कार्रवाई जारी है। इस घटना को लेकर गांव में है भय माहौल बन गया। रात्रि की नींद सबो की हराम हो गई।



